श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: 26 अप्रैल को होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने दाखिल किया ऑब्जेक्शन
मथुरा। मथुरा की एक अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 अप्रैल मुकर्रर की है। ठाकुर केशवदेव जी महराज बनाम इंतजामिया कमेटी आदि में वादी पक्ष के अनुरोध पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 अप्रैल निधारित की है। जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल संजय गौड़ ने बताया कि मंगलवार …
मथुरा। मथुरा की एक अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 अप्रैल मुकर्रर की है। ठाकुर केशवदेव जी महराज बनाम इंतजामिया कमेटी आदि में वादी पक्ष के अनुरोध पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 26 अप्रैल निधारित की है।
जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल संजय गौड़ ने बताया कि मंगलवार को यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अधिवक्ता जेपी निगम ने एक प्रार्थनापत्र दिया था जिसमें वादी एवं अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह एवं चार अन्य द्वारा समय समय पर दिए गए प्रार्थनापत्रों की प्रतिलिपि मांगी गई थी।
इसी प्रार्थनापत्र में यह भी कहा गया था कि चूंकि वाद को दायर करने की समय सीमा समाप्त हो गई है इसलिए वाद पोषणीय नहीं है तथा इस वाद के माध्यम से अदालत का समय बर्बाद किया जा रहा है। यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से कहा गया था कि आदेश 7 नियम 11 सीपीसी के तहत वाद की पोषणीयता के संबंध में सुनवाई किया जाना आवश्यक है।
उधर वादी पक्ष के अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने यूपी सेन्ट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड के द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र की नकल मांगी थी और कहा था कि इसका जवाब देने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद वाद की अगली सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
यह भी पढ़े:-मथुरा: शाही मस्जिद विवाद मामले की चार मई को होगी अगली सुनवाई
