गोरखपुर: किशोरी को बंधक बनाकर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
गोरखपुर। बीते मंगलवार को गोला थानाक्षेत्र में कुछ युवकों ने एक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित किशोरी द्वारा सूचित किये जाने पर परिजनों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह किशोरी घर से …
गोरखपुर। बीते मंगलवार को गोला थानाक्षेत्र में कुछ युवकों ने एक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़ित किशोरी द्वारा सूचित किये जाने पर परिजनों ने घटना की सूचना मुकामी पुलिस को दी। पुलिस अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह किशोरी घर से प्राकृतिक क्रिया के लिए निकली थी कि गांव के एक घर के सामने तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और छत पर ले जाकर बंधक बनाकर जान माल की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। बाद में छूटने पर किशोरी ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई तो परिजनों की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाजपुर: घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप
