लखनऊ: युवती से सरेराह चचेरे भाइयों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पिता को पीटा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार को घर का सामान लेने जा रही युवती को सरेराह उसके चचेरे भाइयों ने छेड़खानी की। युवती के पिता ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की ओर से मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार को घर का सामान लेने जा रही युवती को सरेराह उसके चचेरे भाइयों ने छेड़खानी की। युवती के पिता ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की ओर से मड़ियांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती (23) घर का सामान लेने पास की एक किराना दुकान जा रही थी।
रास्ते में आसिफ, सादिक और उनके चार दोस्तों ने युवती को देखकर अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर दिया। युवती के चिल्लाने पर उसके पिता भी घर के बाहर आए और विरोध किया। इस पर युवकों ने पीड़िता के पिता को भी पीट दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को जुटता देख शोहदे मौके से भाग निकले।
बड़ी बहन को भी छेड़ते थे शोहदे
मड़ियांव के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़िता के चचेरे भाई है। दरअसल दोनों आरोपी पहले पीड़िता की बड़ी बहन को छेड़ते थे। जिसे लेकर पीड़िता व उसका परिवार विरोध करता था। इसी के चलते आरोपियों आसिफ और सादिक पीड़िता के साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ चालान जारी किया गया है।
बेखौफ शोहदे, दो दिन में तीन घटनाएं
एक ओर तो योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड को प्रदेश की सड़कों पर दौड़ा रही है। दूसरी ओर राजधानी में ही महिलाएं आए दिन छेड़खानी व हिंसा का शिकार हो रही हैं। दो दिनों में महिलाओं के साथ छेड़खानी और हिंसा की तीन घटनाएं प्रकाश में आई हैं।
जहां मंगलवार को गोमती नगर में अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी कार सवार शोहदों ने उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट की। वहीं गुडम्बा में कुर्सी रोड में सब्जी दुकान लगाने वाली महिला के साथ बीच सड़क पर बाल पकड़कर मारपीट की गई। बुधवार को मड़ियांव में घर का सामान लेने जा रही युवती के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: युवक ने की किशोरी से छेड़खानी, मां ने पुलिस से की शिकायत
