इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, 30 दिन के अंदर खाली कराई जाए हैजा कॉलोनी
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में अल्लापुर की हैजा कॉलोनी में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इलाहाबाद HC ने नगर निगम को 30 दिन के अंदर उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। निगम कमिश्नर से ये भी कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो पुलिस अधिकारियों से पुलिस के जवानों की …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में अल्लापुर की हैजा कॉलोनी में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। इलाहाबाद HC ने नगर निगम को 30 दिन के अंदर उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं।
निगम कमिश्नर से ये भी कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो पुलिस अधिकारियों से पुलिस के जवानों की मांग भी की जाए और SSP पुलिस बल मुहैया कराएं।
HC ने कहा है कि सभी लोग अपने आवास खाली कर दें। वहीं अदालत ने कहा कि विचार तभी किया जा सकता है कि जब परिसर खाली कर दिया जाएगा। आदेश के अनुपालन में आयुक्त को एक हलफनामा भी दाखिल करने के निर्देश दिए।
इस केस की सुनवाई से पहले नगर आयुक्त ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि हैजा कॉलोनी में कुल 113 लोगों को क्वाटर एलाट किए गए हैं, जिनमें 21 लोग अनाधिकृत तरीके से रह रहे हैं।
कोर्ट से कहा है कि अवैध कब्जा धारकों बार-बार सूचनाएं नोटिस के माध्यम से भेजी गई हैं।
पढ़ें-लखनऊ: युवती से सरेराह चचेरे भाइयों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पिता को पीटा
