दिल्ली हिंसा: जहांगीरपुरी में बुलडोजर पर सियासी घमासान, जेएनयू और जामिया में होगा प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद इलाके में अवैध अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर के बाद अब सियासी घमासान होता हुआ नजर आ रहा है। इसको लेकर जहां राजनीतिक दलों ने हमला बोला है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दो बड़ी यूनिवर्सिटी जेएनयू और जामिया में …

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद इलाके में अवैध अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर के बाद अब सियासी घमासान होता हुआ नजर आ रहा है। इसको लेकर जहां राजनीतिक दलों ने हमला बोला है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दो बड़ी यूनिवर्सिटी जेएनयू और जामिया में आज इसको लेकर प्रदर्शन होने जा रहा है। बता दें जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने को लेकर एआईएसए ने आज दोपहर 2 बजे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन का एलान किया है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई ने रात साढ़े नौ बजे यहां पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान घायल

 

संबंधित समाचार