बुलंदशहर: तेज रफ्तार ट्रक पलटने से घरों और दुकानों में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुधवार देर रात लाल तालाब मार्केट में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ट्रक पलटने के बाद कई घरों और दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में करोड़ों का नुकसान हो गया। स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि …

बुलंदशहर। बुधवार देर रात लाल तालाब मार्केट में डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार ट्रक पलटने के बाद कई घरों और दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में करोड़ों का नुकसान हो गया।

स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने से ट्रक में आग लगी और बेकाबू आग ने लाल तालाब की सात-आठ दुकानों और पांच मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि एडीएम फाइनेंस और एसडीएम सदर को मौके पर भेजकर नुकसान का असेसमेंट कराया जा रहा है। व्यापारियों का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कराई जाएगी। हादसे की वजह की भी जांच कराई जा रही है।

पढ़ें- हल्द्वानी: जंगल में आग सांसत में जानवरों की जान, अब जाएं तो जाएं कहां…?

संबंधित समाचार