आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘Vicky Donor’ को पूरे हुए 10 साल, एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विक्की डोनर के प्रदर्शन के दस साल पूरे हो गये हैं। इस खास मौके पर आयुष्मान ने खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें और फिल्म के रिलीज के दौरान की कुछ क्लिप साझा की है। फैंस द्वारा शेयर की इन क्लिप को आयुष्मान …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विक्की डोनर के प्रदर्शन के दस साल पूरे हो गये हैं। इस खास मौके पर आयुष्मान ने खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें और फिल्म के रिलीज के दौरान की कुछ क्लिप साझा की है।

फैंस द्वारा शेयर की इन क्लिप को आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। क्लिपों में सुना जा सकता है कि फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शूजित सरकार के निर्देशन में बनी विक्की डोनर में आयुष्मान खुराना ने एक स्पर्म डोनर की भूमिका निभाई है।

फिल्म विक्की डोनर का निर्माण जॉन अब्राहम ने किया है। विक्की डोनर में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम के साथ-साथ अन्नू कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

आयुष्मान खुराना बहुत जल्द अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म अनेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म अनेक के साथ फिल्म डॉक्टर जी और फिल्म एन एक्शन हीरो में भी नजर आएंगे।

पढ़ें-काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अनाउंस किया अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम

 

संबंधित समाचार