हरदोई: बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से किया हमला, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। डेढ़ बीघा ज़मीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया।उसने बचाने दौड़े अपने बुजुर्ग पिता को भी नहीं बख्शा। उनके ऊपर भी जानलेवा हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। …

हरदोई। डेढ़ बीघा ज़मीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया।उसने बचाने दौड़े अपने बुजुर्ग पिता को भी नहीं बख्शा। उनके ऊपर भी जानलेवा हमला करते हुए उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते है कि पिहानी थाने के रैगांई निवासी 35 वर्षीय विजय पाल पुत्र रामकिशन और उसके बड़े भाई राधेश्याम के बीच डेढ़ बीघा ज़मीन के बंटवारे का झगड़ा चल रहा था। बुधवार को विजय पाल सो रहा था।

सुबह 4 बजे की वारदात है, राधेश्याम ने अपने छोटे भाई विजय पाल के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे गोद डाला। इतना ही नहीं चीख-पुकार सुनकर जब उसका बुज़ुर्ग पिता रामकिशन छोटे बेटे को बचाने दौड़ा तो बड़े बेटे ने उसके ऊपर भी जानलेवा हमला करते हुए उसे बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

आनन-फानन में विजय पाल और उसके पिता रामकिशन को हरदोई मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। इसी बीच विजय पाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

पढ़ें- प्रतापगढ़: हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन को मिली उम्रकैद की सजा, युवक को मारी थी गोली

संबंधित समाचार