मुंबई के खार इलाके में सात मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के उपनगर खार में बृहस्पतिवार सुबह सात मंजिला इमारत में आग लग गई। एक नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग सुबह करीब 11 बजे खार (पश्चिम) में गुरु गंगेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला इमारत की चौथी मंजिल पर बने …

मुंबई। मुंबई के उपनगर खार में बृहस्पतिवार सुबह सात मंजिला इमारत में आग लग गई। एक नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग सुबह करीब 11 बजे खार (पश्चिम) में गुरु गंगेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला इमारत की चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी। अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य अग्निशमन के उपकरण मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें-

बयान को एडिट कर प्रचारित करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ अदालत जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय

 

 

 

संबंधित समाचार