लखनऊ: सात मदरसों को मदरसा शिक्षा परिषद ने भेजा निलंबन का नोटिस, मंडलीय स्तर पर होगी जांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने यूपी के सात मदरसों को निलंबन का नोटिस जारी किया गया है। इन सभी मदरसों पर भवन एवं भूमि संबंधी मानकों को पूरा न करने का आरोप है। मंडलीय स्तर की जांच के बाद विशेष सचिव स्तर पर इन सभी की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही को कहा …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने यूपी के सात मदरसों को निलंबन का नोटिस जारी किया गया है। इन सभी मदरसों पर भवन एवं भूमि संबंधी मानकों को पूरा न करने का आरोप है। मंडलीय स्तर की जांच के बाद विशेष सचिव स्तर पर इन सभी की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही को कहा गया है।
सभी प्रबंधकों और संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। जिन जिलों के मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रावस्ती, संत कबीरनगर आदि का नाम शामिल है।
इनको भेजा गया नोटिस
- मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत फैजुल इस्लाम मेंहदावल, संत कबीरनगर
- मदरसा इस्लामिया नरहरपुर, सुल्तानपुर
- मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत गलुशने तैयबा बन्ठिहवा, श्रावस्ती
- मदरसा अहले सुन्नत नुरूल उलूम अतीकिया महराजगंज तराई, बलरामपुर
- मदरसा इस्लामिया वारसी कठिराव, वाराणसी
- मदरसा तालीमुल कुरान सल्लाहपुर, प्रयागराज
- मदरसा रहमते निस्वां अकबरपुर, प्रयागराज
पढ़ें- लखनऊ: मदरसा बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना होगा जरूरी
