फिलीपींस में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हुई, अब तक 28 लाख लोग प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘एगटन’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। परिषद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है। उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 1,75,000 से अधिक …

मनीला। फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘एगटन’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

परिषद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है। उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 1,75,000 से अधिक लोगों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। कुल 75 बस्तियों में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि 09-12 अप्रैल को फिलीपींस में भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान आया, जिससे बाढ़ आ गयी और लगभग 90 स्थानों पर भूस्खलन हुए।

ये भी पढ़ें : इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद गंवाने के लिए पाक सेना को ठहराया जिम्मेदार

संबंधित समाचार