अयोध्या: गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गेहूं की मड़ाई कर रही 35 साल महिला थ्रेसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बीकापुर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट निवासी राजकुमारी (35) पत्नी रामकरन अपने खेतों में गेहूं के फसल की मड़ाई कर रही …

अयोध्या। गेहूं की मड़ाई कर रही 35 साल महिला थ्रेसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बीकापुर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट निवासी राजकुमारी (35) पत्नी रामकरन अपने खेतों में गेहूं के फसल की मड़ाई कर रही थी। इस दौरान उसके परिवार के लोग भी मौजूद थे। तभी वह अचानक थ्रेसर की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे घायलावस्था में देख परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। यह सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में लाकर भर्ती करा दिया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ संत कुमार मौर्य ने हालत में सुधार ना होता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसकी स्थिति अभी सामान्य नहीं दिख रही है।

यह भी पढ़ें-फतेहपुर में दिखा आग का तांडव, 30 बीघा फसल जलकर हुई राख

संबंधित समाचार