बहराइच: जमीनी विवाद में पोते ने दादी को मारी गोली, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा के केशवापुर गांव में गुरुवार दोपहर में पहुंचे पोते ने दादी को जमीनी रंजिश में गोली मार दी। मौके पर ही दादी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने …

बहराइच। कोतवाली नानपारा के केशवापुर गांव में गुरुवार दोपहर में पहुंचे पोते ने दादी को जमीनी रंजिश में गोली मार दी। मौके पर ही दादी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता मौके से फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम केशवापुर निवासी मंगला देवी पत्नी रामचंद्र अपनी बेटी प्रेमा के यहां रहती थी। जबकि उनका पुत्र और पोता मटेरा के धनौली गांव में रहता है। दादी और पोते के बीच जमीनी रंजिश चल रही है। गुरुवार सुबह जमीन के मामले में धनौली गांव निवासी पोता गुड्डू पुत्र रामचंद्र से विवाद हुआ। विवाद से नाराज पोता अपने बुआ के घर पहुंच गया। पोते ने दादी मंगला देवी को गोली मार दी। मौके पर ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके की जांच की गई है। आरोपी पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जमीन रजिस्ट्री करने पर मारी गोली

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि 80 वर्षीय मंगला देवी ने अपनी बेटियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। जिसकी जानकारी होने पर पोते गुड्डू यादव ने नाराज होकर गोली मारी है। बंदूक भी घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है।

पढ़ें-बुलंदशहर:ट्रक पलटने के बाद घरों-दुकानों में लगी आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

 

संबंधित समाचार