बलिया: सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान चलाया गया चेकिंग अभियान, नियमों की जानकारी देने के साथ ही किया प्रचार-प्रसार
बलिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से शहर के गड़वार तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क हादसों को रोकने दो दिनों पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। इसके आयोजन के पीछे लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार करना है। बुधवार …
बलिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से शहर के गड़वार तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क हादसों को रोकने दो दिनों पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। इसके आयोजन के पीछे लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार करना है।
बुधवार को शहर को गड़वार तिराहा पर परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम के साथ सड़क पर उतरे उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने हेलमेट पहनकर गुजरने वाले बाइक सवारों को गुलाब का फुल देकर शुभकामना दी।
उन्होंने कहा हेलमेट पहनने से हादसों में मृत्यु दर कम होता है। एआरटीओ ने हेलमेट अथवा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले का चालान काटा। उन्होंने करीब 24 बाइक सवार लोगों को अपनी तरफ से हेलमेट उपलब्ध कराया तथा उसको पहनकर ही बाइक चलाने की अपील किया।
