Alia- Ranbir: वास्तु से जल्द शिफ्ट होंगे Mr. And Mrs. Kapoor, जानें कहां है कपल का नया बंगला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हो चुकी है। ये शादी रणबीर कपूर की बिल्डिंग वास्तु में हुई थी। रणबीर तीन साल पहले यहां शिफ्ट हुए थे पर अब उनका ठिकाना बदलने वाला है। नए ठिकाने पर दोनों के साथ नीतू कपूर भी शिफ्ट होंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो …

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हो चुकी है। ये शादी रणबीर कपूर की बिल्डिंग वास्तु में हुई थी। रणबीर तीन साल पहले यहां शिफ्ट हुए थे पर अब उनका ठिकाना बदलने वाला है। नए ठिकाने पर दोनों के साथ नीतू कपूर भी शिफ्ट होंगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कृष्ण राज नाम के बंगले मे रहेंगे। ये बंगला ऋषि कपूर ने अपने परिवार के लिए बनवाया था। इस घर का पिछले एक साल से रेनोवेशन चल रहा है। रेनोवेशन का काम पूरा होने वाला है और उसके बाद दोनों शिफ्ट हो जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक खबर मिली है कि उम्मीद थी कि रणबीर-आलिया की शादी तक रेनोवेशन का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन रेनोवेशन में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। बंगला बनकर तैयार होने के बाद ही दोनों शादी करना चाहते थे। फिलहाल कंस्ट्रक्शन बंद होने का कोई नामो निशान नहीं दिखा रहा है, तो कपल ने अभी के लिए वास्तु में जाने का फैसला किया है।

पढ़ें- Alia Bhatt Photos : शादी के बाद पिंक सूट में नजर आईं आलिया भट्ट, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

 

संबंधित समाचार