बाराबंकी: पत्नी और बेटी ने ही की थी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल की हत्या, हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस ने गुरुवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ में नहर के किनारे भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में मिले शव का खुलासा कर दिया है। यह शव बख्शी के तालाब थाना क्षेत्र के रुदही निवासी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल का था। जगतपाल की हत्या उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने ही दो अन्य लोगों की …

बाराबंकी। पुलिस ने गुरुवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ में नहर के किनारे भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में मिले शव का खुलासा कर दिया है। यह शव बख्शी के तालाब थाना क्षेत्र के रुदही निवासी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल का था। जगतपाल की हत्या उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने ही दो अन्य लोगों की मदद से की थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रुदही निवासी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल लोधी का शव उसकी अपनी सफारी कार में पाया गया था। पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन शुरू की तो पाया कि जगतपाल लोधी अपनी पत्नी और बेटी को बहुत प्रताणित करता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी और बेटी ने उसे मारने की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए नाबालिग ने अपने पुरुष मित्र शिवम को तैयार किया। 19 अप्रैल की मध्य रात्रि में उसने अपने पुरुष मित्र शिवम को बताया कि उसने जगतपाल को खाने में नींद की दवा दे दी है। वह सोफे पर ही सो गया है।

कुणाल के साथ जगतपाल के घर गया

शिवम अपने मित्र कुणाल के साथ जगतपाल के घर गया और वहीं जगतपाल की पत्नी उसकी बेटी के साथ मिलकर सोफे पर ही ईंट, पेपर कटर और पेचकस से नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद वह जगतपाल के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसकी सफारी गाड़ी में रख कर ले जा रहा था कि बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ में नहर की पटरी पर गाड़ी का पहिया धंस गया। जिस समय पहिया धंसा सुबह हो रही थी। जिससे वह सभी शव को गाड़ी में ही छोड़कर फरार हो गए। शव मिलने के बाद जगतपाल की पत्नी पिंकी देवी ने जैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके पति जरूरी काम से अपनी सफारी कार से बाहर गए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाल अपचारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त पेपर कटर, पेचकस के साथ-साथ सोफा कवर और तकिया के कवर को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम के साथ साथ जैदपुर थाने की टीम की भी सराहना की है।

पढ़ें-उन्नाव: पानी की छींटे पड़ने पर अधेड़ की हत्या, डंडे से वार कर मार डाला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा