मुरादाबाद : निजी स्कूल वसूल रहे मनमानी फीस, विरोध में शिवसेना ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद,अमृत विचार। शिवसेना ने गुरुवार को शहर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि शहर के सभी प्राइवेट नामचीन स्कूलों द्वारा एडमिशन और फीस के नाम पर मनमानी की जा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शिवसेना ने गुरुवार को शहर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि शहर के सभी प्राइवेट नामचीन स्कूलों द्वारा एडमिशन और फीस के नाम पर मनमानी की जा रही है। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के नाम पर लूट रहे हैं। स्कूलों द्वारा एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि शहर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों के से वसूली करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कुशल सिंह, रामअवतार साग, मंजू राठौर, विजय कश्यप, अजय सैनी, मोहर सिंह कश्यप और रामेंद्र मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विशेषज्ञ चिकित्सकों को बताए बीमारी और पाए समाधान, संवाद कल
