बहराइच: महिला ने जमीन हड़पने की साजिश का लगाया आरोप, अधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गण्डारा निवासी महिला ने एक ग्रामीण पर जमीन पर कब्जा करने की नियत से परेशान करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम गंडारा निवासी जरीना पत्नी तैयब ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। महिला का कहना है कि उनके …

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गण्डारा निवासी महिला ने एक ग्रामीण पर जमीन पर कब्जा करने की नियत से परेशान करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।

कैसरगंज कोतवाली के ग्राम गंडारा निवासी जरीना पत्नी तैयब ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। महिला का कहना है कि उनके जमीन पर विपक्षी फर्जी कागज तैयार कर कब्जा करने की साजिश रच रहे है। इसके लिए उसे परेशान किया जा रहा है। जरीना पत्नी तैयब ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि विपक्षी सोहेल अहमद कई वर्षों से हमारी मकान और तीन बीघा कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करने की नियत बनाए हुए हैं।

जबकि उक्त जमीन को वर्ष 24 जून 2004 को पति ने मुझे रजिस्टर्ड वसीयत कर दिया था। इसके बाद भी पीड़ित महिला को राह चलते तो कहीं सादे कागज पर अंगूठा लगाने के लिए परेशान करते हैं। ऐसे में अधिकारी मामले की जांच कर कार्यवाई करें। इस मामले में थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच के बाद कार्यवाई होगी।

पढ़ें-बहराइच: खलिहान की जमीन से निकाला जा रहा था रास्ता, SDM को सौंपा गया ज्ञापन

संबंधित समाचार