बहराइच: कलाम फाउंडेशन की ओर से बिना विवाद के चुनाव कराने पर अधिकारियों का हुआ सम्मान
बहराइच। विधानसभा और विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। इसके देखते हुए कलाम फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को अधिकारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिले में विधानसभा चुनाव और विधान परिषद सदस्य का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष के साथ निर्विवाद संपन्न हुआ है। बिना …
बहराइच। विधानसभा और विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। इसके देखते हुए कलाम फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को अधिकारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिले में विधानसभा चुनाव और विधान परिषद सदस्य का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष के साथ निर्विवाद संपन्न हुआ है। बिना विवाद के चुनाव होने पर जनपद के समाज सेवी संगठन कलाम फाउंडेशन की ओर से अधिकारियों को सम्मानित किया गया। संगठन के सदस्यों ने जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी,अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार त्रिवेदी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कलाम फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर मेजर एसपी सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान से लेकर के जिस तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपादित कराया गया यह वास्तव में उल्लेखनीय है तथा जनपद का मत प्रतिशत बढ़ना सच में प्रशंसनीय है। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य विकास जायसवाल धोनी ने बताया की प्रशासन तथा प्रशासन की कार्यप्रणाली उत्कृष्ट है।
संस्थापक सदस्य अमर सिंह बिसेन ने बताया कि जिस समझ के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन ,विधान परिषद सदस्य निर्वाचन ,नवरात्रि, रमजान जैसे त्योहारों को पूरी मुस्तैदी के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था बना करके निपटाया जा रहा है यह वास्तव में अनुकरणीय है। कार्यक्रम में कलाम फाउंडेशन के सदस्य राज सिंह, यस सिंह, जितेंद्र बाजपेई, सूरज शुक्ला तथा अन्य सदस्य शामिल रहे।
पढ़ें- बहराइच: बच्चों को शिक्षा देने पहुंचे सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, अध्यापकों ने किया सम्मान
