अमरोहा: आगामी त्योहार और लाउडस्पीकर को लेकर धर्मगुरुओं के साथ डीएम और एसपी ने की बैठक
अमरोहा, अमृत विचार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी विनीत जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चैन गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्योहारों को …
अमरोहा, अमृत विचार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी विनीत जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, पुजारियों, मुतवल्लियों एव धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी से जनपद में शांति एवं अमन चैन गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए त्योहारों को मनाया जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी उच्चतम न्यायालय के जो निर्देश लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए हैं उनका पालन करना होगा।
कहा की लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए कहा कि जुलूस जो भी निकाले जाएंगे उनके आयोजक द्वारा शपथ पत्र दिया जाएगा और जो जुलूस में भाग लेंगे उनकी नियंत्रण की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी । कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर आयोजक ही जिम्मेदार होगा अमन की धरती पर समन्वय बैठाकर आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए।
कहा की जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है और न ही कोई ऐसी भड़काऊ भाषण देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सके। बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी साथ ही नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी एवं माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।
ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद: पैमाइश करने पहुंची टीम का विरोध, मकान स्वामी ने लगाए कई आरोप
