बहराइच : अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त एक माह से फरार चल रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौसर गुमतिहा गांव निवासी एक महिला का गांव निवासी युवक 16 मार्च को अपहरण कर ले गया था। महिला के …

मोतीपुर/बहराइच। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त एक माह से फरार चल रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नौसर गुमतिहा गांव निवासी एक महिला का गांव निवासी युवक 16 मार्च को अपहरण कर ले गया था। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर में अभियुक्त शत्रोहन यादव पुत्र घसीटे यादव नि0 नौसर गुमटिहा थाना मोती पुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अतीउल्लाह, रविशंकर पाण्डेय, राजकुमार यादव, शालिनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनटीपीसी सतर्कता विभाग के प्रमुख पर उच्च प्रबंधन ने की यह बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार