शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिले की जनता में चुनाव के दौरान ही जो चर्चाएं शुरू हो गईं थीं, वह गुरुवार को सच साबित हुईं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के कस्बा निगोही स्थित भवन का शौचालय व कुछ और हिस्सा अवैध मिला। इस पर गुरुवार को प्रशासनिक …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। जिले की जनता में चुनाव के दौरान ही जो चर्चाएं शुरू हो गईं थीं, वह गुरुवार को सच साबित हुईं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के कस्बा निगोही स्थित भवन का शौचालय व कुछ और हिस्सा अवैध मिला। इस पर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान एसडीएम, एसपी देहात के साथ ही कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। पूर्व विधायक ने इसे बदले की कार्रवाई कहा है।

बता दें कि रोशनलाल वर्मा 2017 में भाजपा के टिकट से तिलहर विधानसभा से जीते थे। 2022 के चुनाव से ठीक पहले मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ ही रोशनलाल वर्मा ने सपा का दामन थाम लिया था। चुनाव भर रोशनलाल वर्मा जिले के कद्दावर मंत्रियों और मुख्यमंत्री पर तक टिप्पणी करते रहे। उन्होंने यहां तक कहा कि वे जहां जाते हैं, उसी पार्टी के सरकार बन जाती है। उन्होंने सपा के टिकट पर तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा की सलोना कुशवाहा से हार गए। चुनाव के दौरान ही यह चर्चाएं आम थीं कि भाजपा की सरकार में रोशनलाल वर्मा के अवैध निर्माण और उनके अवैध कार्यों पर कार्यवाई जरूर होगी।

पिछले दिनों एसडीएम तिलहर हिमांशू उपाध्याय को पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण की शिकायतें मिलीं। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम बनाकर मौके पर नापजोख कराई तो एक शौचालय व भवन का कुछ हिस्सा अवैध मिला था। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग तीन बजे दो जेसीबी के साथ एसडीएम तिलहर हिमांशु उपाध्याय, एसपी देहात संजीव वाजपेयी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाना शुरू कर दिया। तिलहर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मकान के सामने की इंटरलॉकिंग, एक शौचालय और मकान के आगे का कुछ हिस्सा अवैध मिला है। अवैध हिस्सा ही तोड़ा जा रहा है।

वर्जन-
हिमांशू उपाध्याय, एसडीएम-तिलहर।

शिकायतें आ रहीं थीं कि यह बिल्डिंग ग्राम समाज की भूमि पर बनाई गई है। इस पर भूमि की पैमाइस कराई तो यह बात सामने आई कि करीब 25 मीटर का एरिया ग्राम समाज की भूमि पर आ रहा है और कुछ हिस्सा पुलिस विभाग की भूमि पर आ रहा है, इसलिए अवैध निर्माण को गिराया गया है।

संजीव वाजपेयी, एसपी देहात।
निगोही में अनाधिकृत भूमि पर भवन बना था। प्रशासन ने जांच कराई तो अनाधिकृत मिला। कुछ हिस्सा थाने की भूमि पर बना था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण गिराया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बदले की भावना से कार्यवाई कर रहा प्रशासन: रोशनलाल वर्मा
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने बताया कि उनके बेटे विनोद वर्मा ने 2010 में यह जगह खरीदी थी। उसके निधन के बाद बहू रुचि वर्मा के नाम पर जमीन आ गई। चार मंजिला इमारत में बहू का परिवार रहता है, शेष जगह को उसने किराए पर दिया हुआ है। यही उसकी बहू की रोजी-रोटी का जरिया है। प्रशासन बदले की कार्रवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा: दो हफ्ते तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा