बरेली: अज्ञात बदमाशों ने की कार पर फायरिंग, शीशा टूटा, गनीमत रही गोली किसी को लगी नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के देवरनिया में कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार सवार सुरेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली शीशा तोड़ते हुए कार के अंदर जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को लगी नहीं। मामले में सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी मगर अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के देवरनिया में कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार सवार सुरेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली शीशा तोड़ते हुए कार के अंदर जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को लगी नहीं। मामले में सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी मगर अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जांच पड़ताल की जा रही है।

सुरेंद्र दोस्त के साथ लौट रहे थे गांव
दरअसल, देवरनिया के शरीफनगर गांव के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपने दोस्त सनी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। उनकी गाड़ी इटौआ और शरीफनगर के बीच ही थी कि उसी वक्त कुछ अज्ञात हमलावरों ने कार पर फायरिंग कर दी। जिससे कार का पीछे वाला शीशा टूट गया।

गांव के कुछ लोगों से चल रहा है विवाद
सुरेन्द्र सिंह की तहरीर के आधार पर उन्होंने कुछ लोगों से रंजिश होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनका कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से उनके ऊपर यह जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
कार पर फायरिंग करने वाला मामला संदिग्ध है, हम जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। – सुनील कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर देवरनिया ।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्मैक तस्करों के बाद अब साइबर ठग भी बुलडोजर के निशाने पर, फतेहगंज पश्चिमी के साइबर ठग का अवैध निर्माण ध्वस्त

संबंधित समाचार