पीलीभीत: साहब…चार साल में पति ने कर लिए छह निकाह, सीओ कार्यालय में की गई शिकायत
अमृत विचार, पीलीभीत। कहते हैं कि इश्क करने की कोई उम्र नहीं होती। शहर के एक व्यापारी की पत्नी द्वारा सीओ कार्यालय में की गई शिकायत के बाद यह बात की हर किसी की जुबां पर रही। साठ साल की उम्र में व्यापारी ने एक-एक कर छह निकाह कर लिए। रामपुर में एक महिला से …
अमृत विचार, पीलीभीत। कहते हैं कि इश्क करने की कोई उम्र नहीं होती। शहर के एक व्यापारी की पत्नी द्वारा सीओ कार्यालय में की गई शिकायत के बाद यह बात की हर किसी की जुबां पर रही। साठ साल की उम्र में व्यापारी ने एक-एक कर छह निकाह कर लिए। रामपुर में एक महिला से छठवां निकाह करने का पता लगने पर पहली पत्नी ने सीओ को दुखड़ा सुनाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला गुरुवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे का है। सीओ सिटी अपने दफ्तर में जन-सुनवाई कर रहे थे।
इस बीच जवान बेटे को लिए 50 वर्षीय महिला उनके पास पहुंची और रोने लगी। पूछने पर सीओ को बताया कि उसके पति पिछले चार साल से परेशान कर रहे हैं। उसकी दो बेटियों का निकाह हो चुका है, जबकि दो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पति ने इन चार साल में एक-एक कर पांच निकाह कर डाले। उसके बाद घर पर ध्यान देना भी छोड़ दिया है। कभी-कभार घर आने पर पति से विरोध करें तो मारपीट करता है। जिसके बाद उसके व बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी तक उठा रहे हैं।
बीते दिनों पता चला है कि पति ने रामपुर की एक महिला ने छठवां निकाह कर लिया है। उसके साथ रामपुर में ही एक मकान में रहने लगे हैं। इसकी कुछ परिचितों से सूचना मिलने पर फोन कर विरोध जताया तो गाली गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। महिला का दुखड़ा सुनकर हर कोई दंग रह गया।
इससे पहले महिला ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के भाई भी सीओ के यहां कुछ देर बाद पहुंच गए और फिर लिखित शिकायत की। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि एक महिला ने पति द्वारा छह निकाह करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छात्रा को ब्लैकमेल कर मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी
