महारानी एलिजाबेथ के 96वें जन्मदिन पर घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को किया गया प्रदर्शित, वायरल हुई तस्वीर
लंदन। ‘रॉयल विंडसर हॉर्स शो’ ने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96वें जन्मदिन के मौके पर घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित किया और दो सफेद घोड़ों की लगाम पकड़े हुए महारानी की एक तस्वीर जारी की। महारानी की यह तस्वीर पिछले महीने उनके विंडसर कैसल शाही महल के मैदान में ली गई …
लंदन। ‘रॉयल विंडसर हॉर्स शो’ ने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96वें जन्मदिन के मौके पर घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित किया और दो सफेद घोड़ों की लगाम पकड़े हुए महारानी की एक तस्वीर जारी की। महारानी की यह तस्वीर पिछले महीने उनके विंडसर कैसल शाही महल के मैदान में ली गई थी।
Ahead of The Queen’s 96th Birthday tomorrow, @windsorhorse have released a new photograph of Her Majesty.
Taken last month in the grounds of Windsor Castle, The Queen is pictured with two of her fell ponies, Bybeck Katie and Bybeck Nightingale.
Happy Birthday Your Majesty! pic.twitter.com/8m46e3SvpX
— The Royal Family (@RoyalFamily) April 20, 2022
देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली एलिजाबेथ द्वितीय, अपने दिवंगत पति के नॉरफॉक स्थित शाही आवास सैंड्रिंघम के पसंदीदा फार्महाउस में सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रही हैं। सैंड्रिंघम में वुड फार्म वह जगह थी, जहां फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, ने 2017 में शाही कर्तव्य निर्वहन से मुक्त होने के बाद अपना अधिकांश समय बिताया था।
Wishing Her Majesty The Queen a very happy 96th birthday today!
An inspiration to so many across the UK, the Commonwealth and the world, it’s particularly special to be celebrating in this #PlatinumJubilee year. pic.twitter.com/iWfyorcd8I
— The Duke and Duchess of Cambridge (@KensingtonRoyal) April 21, 2022
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत विपक्षी लेबर नेता सर केर स्टार्मर ने महारानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। महारानी के 96वें जन्मदिन पर टॉय ब्रांड मैटल द्वारा उनकी सीमित-संस्करण वाली गुड़िया जारी की जा रही है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को ब्रूटन स्ट्रीट पर लंदन के एक टाउनहाउस में हुआ था।
Happy Birthday Your Majesty!
Today as The Queen turns 96, we’re sharing this photograph of the young Princess Elizabeth aged 2.
Then, in 1928, it was never expected she would be Queen, and this year Her Majesty is celebrating her #PlatinumJubilee – a first in British history. pic.twitter.com/DnwsMU81I3
— The Royal Family (@RoyalFamily) April 21, 2022
पिता की मौत के बाद संभाला था शासन
6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद एलिजाबेथ ने ही ब्रिटेन का शासन संभाला। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला सम्राट हैं।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में राष्ट्रपति प्रणाली को समाप्त करने के लिए विपक्ष ने संवैधानिक संशोधन का रखा प्रस्ताव
