गुजरात: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बुलडोजर पर सवार, सोशल मीडिया पर मचा ‘हाहा’कार!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे के बाद उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान वह हलोल के JCB फैक्ट्री में गए। बोरिस वहां एक JCB पर चढ़ गए और इसकी सवारी भी की। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो …

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे के बाद उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान वह हलोल के JCB फैक्ट्री में गए। बोरिस वहां एक JCB पर चढ़ गए और इसकी सवारी भी की। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

JCB से लटके ब्रिटिश प्रधानमंत्री की फोटो पर लोग कई मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बुलडोजर मॉडल अब इंटरनेशनल हो चुका है। बोरिस ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने कहा- हमलोग ट्रेड, सिक्योरिटी और दूसरे जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इससे पहले इंडिया पहुंचते ही बोरिस ने एक ट्वीट किया था। और लिखा- भारत में होना मजेदार है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र। मैं दोनों देशों के रिश्तों में बहुत संभावनाएं देखता हूं।

हमलोग साथ आकर बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हमारी मजबूत पार्टनरशिप जॉब, विकास और नए संभावनाओं के क्षेत्र में काम कर रही है। आने वाले समय में हम इस साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। बता दें कि बोरिस ने अपने दौरे की शुरुआत साबरमती आश्रम के विजिट से की। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोरिस ने चरखा भी चलाया। साबरमती आश्रम से निकले वक्त उन्होंने विजिटर बुक में लिखा- इस असाधारण शख्सियत के आश्रम में आना एक सौभाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें- अमित शाह शुक्रवार को भोपाल में पुलिस विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

संबंधित समाचार