G20: रूस की निंदा करने के लिए सभा कक्ष में उपस्थित रहे जापानी वित्त मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में रूसी अभियान की निंदा करने का अवसर पाने के लिए रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव के संबोधन के दौरान वह जी 20 में वित्तमंत्रियों की बैठक के दौरान सभा कक्ष से बाहर नहीं निकलने का फैसला किया। कल हुई …

टोक्यो। जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में रूसी अभियान की निंदा करने का अवसर पाने के लिए रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव के संबोधन के दौरान वह जी 20 में वित्तमंत्रियों की बैठक के दौरान सभा कक्ष से बाहर नहीं निकलने का फैसला किया।

कल हुई इस बैठक में रूस के वित्त मंत्री के संबोधन का बहिष्कार करने वालों में यूक्रेन, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के प्रतिनिधि के साथ-साथ यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड भी शामिल थीं। क्योदो समाचार एजेंसी ने श्री सुजुकी के हवाले से कहा, “मैंने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने आने वाले कई मुद्दों के प्रमुख कारक के रूप में रूस के हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि रूस को जी -20 बैठक में नहीं होना चाहिए।”

लेगार्ड और कनाडा की उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोशल मीडिया पर रूसी मंत्री के संबोधन से पहले बैठक से बाहर निकलने वाले अधिकारियों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। सिलुआनोव वीडियो लिंक के माध्यम से बात कर रहे थे। इंडोनेशिया के जी 20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में बैठक की अध्यक्षता करने वाली इंडोनेशियाई वित्त मंत्री श्री मुल्यानी इंद्रावती ने कल कहा कि वॉकआउट ने मंत्रिस्तरीय बैठक को बाधित नहीं किया और सदस्य देश आम चुनौतियों की बहुपक्षीय चर्चा के लिए प्रतिबद्ध रहें।

ये भी पढ़ें:- बेल्जियम: बीमार पति की मदद के लिए सोफी विल्म्स ने लिया बड़ा फैसला, विदेश मंत्री पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार