बाराबंकी: सपा विधायक का छलका दर्द, कहा- इस्तीफा ले लें, लेकिन समर्थकों को परेशान न करें
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में सपा विधायक फरीद महफूज किदवई का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले क्षेत्र के विकास के लिए तमाम सपने बुने थे, किंतु अब हमारे हाथ में कुछ नहीं बचा। हम जीत कर भी हार गए कहिए तो काम करें या इस्तीफा दे …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक में सपा विधायक फरीद महफूज किदवई का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले क्षेत्र के विकास के लिए तमाम सपने बुने थे, किंतु अब हमारे हाथ में कुछ नहीं बचा। हम जीत कर भी हार गए कहिए तो काम करें या इस्तीफा दे दें।चुनाव में जो लोग हमारे साथ थे उन्हें परेशान न किया जाए।
क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड के बेनी प्रसाद वर्मा सभागार में आयोजित की गई।बैठक में रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवई विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह क्षेत्र के चारों जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ करते हुए खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष एक करोड़ 86 लाख रुपए में 19 कार्य स्वीकृत हुए थे।
जिसमें सात कार्य पूर्ण हो चुके है नौ प्रगति पर है और तीन कार्य अभी शुरू नहीं किए जा सके। बैठक में मौजूद शिक्षा स्वास्थ्य पूर्ति सिंचाई कृषि आदि विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दिया। बैठक मे मूल जनप्रतिनिधियों की जगह उनके प्रतिनिधियों की अधिक संख्या को देखते हुए विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप आप लोग महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का काम करें।
महिलाएं जब बैठकों में आएंगी तो उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी होने के साथ ही स्वावलम्बी होने का एहसास भी होगा।बताते चलें क्षेत्र पंचायत की इस खुली बैठक में दर्जनों महिला जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मात्र सात आठ महिला जनप्रतिनिधि ही मौजूद रही। एमएलसी ने अपने संबोधन में कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी क्षेत्र के विकास के लिए काम करें । इसके लिए आप लोग अपनी समस्याओं को एक प्लेटफार्म पर लाने का काम करें।
बैठक को संबोधित करते हुए रामनगर से अंत में ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम विकास पुरुष बेनी प्रसाद वर्मा की बहू हैं। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह पूर्ति निरीक्षक गरिमा वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा एडीओ पंचायत अभय शुक्ला अवर अभियंता केके वर्मा धर्मेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सपा के पांचों विधायक और सांसद ने की समीक्षा बैठक, मौजूदा माहौल पर की चर्चा
