रामपुर : ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, फाइनेंस कर्मी की मौत
रामपुर, अमृत विचार। केमरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात मिलक रोड पर खानपुर जदीद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा …
रामपुर, अमृत विचार। केमरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात मिलक रोड पर खानपुर जदीद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिलासपुर रोड स्थित खानपुर के पास बुधवार रात 32 वर्षीय अरविंद गंगवार निवासी गुलड़िया भाट रूद्रपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार गेंहू से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अरविंद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरविंद गंभीर रुप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाई।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस मिलक, केमरी थाने के सीमा विवाद में उलझी रहीं। पुलिस की लापरवाही के चलते मृतक का शव पूरी रात सरकारी अस्पताल में पड़ा रहा।
सुबह होने पर केमरी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।वहीं हादसे की जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया की मृतक रुद्रपुर में एक बैंक में फाइनेंस का काम करता था। देर रात वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया,उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बच्ची को छोड़ गया।मृतक अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया हैं।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा पचास हजार का इनामी बदमाश, युवक की गोली मारकर की थी हत्या
