रामपुर : लस्सी के रुपये मांगने पर पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पीटा
रामपुर, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस स्थित कुछ पुलिसकर्मियों ने जिप्सी लस्सी की दुकान पर जाकर रोकी, जिप्सी से उतरकर दो पुलिस कर्मी सादी वर्दी में लस्सी मांगने लगे। जिस पर दुकानदार ने लस्सी दे दी। लस्सी पीकर जब पुलिसकर्मी चलने लगे तो आरोप है कि लस्सी के पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी आग बबूला हो …
रामपुर, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस स्थित कुछ पुलिसकर्मियों ने जिप्सी लस्सी की दुकान पर जाकर रोकी, जिप्सी से उतरकर दो पुलिस कर्मी सादी वर्दी में लस्सी मांगने लगे। जिस पर दुकानदार ने लस्सी दे दी। लस्सी पीकर जब पुलिसकर्मी चलने लगे तो आरोप है कि लस्सी के पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए और अभद्रता करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते दुकानदार को पीट दिया।
मार पीट के दौरान दुकानदार ने चीखपुकार होने लगी जिसे सुनकर आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक पुलिसकर्मी फरार हो गए। एसपी ने मामले को गहनता से लेते हुए एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी सड़कों पर उतर आए, गुरुवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। जिसमें जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि बुधवार की रात 11:45 पर शहाबुद्दीन दुकान बंद कर के ताले लगा रहा था।
एक पुलिस जिप्सी उसकी दुकान पर आई वह पुलिस के दो लोग सादी वर्दी में सिपाही थे वह दुकान खुलवा कर लस्सी मांगने लगे। ताले खोलकर लस्सी के गिलास दे दिए, जब पैसे मांगे तो उल्टा उसको गाली गलौज करके मारपीट कर चोटिल कर दिया। पूरे प्रकरण को सुनकर एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया। साथ ही एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इस अवसर पर हारिस शमसी, शोएब मोहम्मद खान, बिलाल शमसी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, जगन्नाथ चावला, मुकेश आर्य, दानिश शमसी, शाकिब अहमद शमसी, उजैर अहमद, इमरान सलीम आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, फाइनेंस कर्मी की मौत
