बहराइच: एसटीएफ व मोतीपुर पुलिस ने 875 किलो जड़ी बूटी के साथ चार को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसटीएफ और मोतीपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के हाइवे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो वाहनों से 875 किलो जड़ी बूटी बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है। नेपाल से नागरमोथा (जड़ी बूटी) आने की सूचना लखनऊ एसटीएफ को मिली। इस पर लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक के उप निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, …

बहराइच। एसटीएफ और मोतीपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के हाइवे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो वाहनों से 875 किलो जड़ी बूटी बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है। नेपाल से नागरमोथा (जड़ी बूटी) आने की सूचना लखनऊ एसटीएफ को मिली। इस पर लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक के उप निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, मनोज सिंह, मोतीपुर थानाध्यक्ष ब्रिजानंद सिंह, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, एसटीएफ कमांडो विनोद कुमार पुलिस बल के साथ नानपारा लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटिहा मोड़ हाइवे के पास दो चार पहिया वाहन सुबह 4.30 बजे नेपाल और नानपारा से होते हुए पहुंची। वाहन रोक कर जांच की गई तो 35 बोरा (875) किलो जड़ी बूटी बरामद हुई। इस पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जड़ी बूटी के कागजात सभी नहीं दिखा सके। सभी को थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जड़ी बूटी तस्करी में लिप्त इनोवा और पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। जबकि तस्करी के मामले में ओमप्रकाश सोनी पुत्र रामकुमार निवासी रूपईडीहा, रामकुमार पुत्र पांचू निवासी मोहनापुर, राजेश गिरी पुत्र चंद्र शेखर गिरी निवासी तिगड़ी और देशराज पुत्र भगवान दीन पुत्र तलीपुरवा बहराइच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के पास से फर्जी बिल्टी, फर्जी पत्रकारिता की आईडी और माइक भी बरामद हुई है। जिसे सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-भोपाल में सीजीएसटी अधीक्षक दो लाख रुपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

संबंधित समाचार