मुरादाबाद : दुकान के विवाद में किया था पर्दा कारोबारी पर हमला, एक लाख रुपये में सुपारी किलर ने दिया था घटना को अंजाम
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम बुध बाजार में पर्दा कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है। दुकान के विवाद में पर्दा कारोबारी की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले में अमरोहा के पैथलैब संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम बुध बाजार में पर्दा कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया है। दुकान के विवाद में पर्दा कारोबारी की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले में अमरोहा के पैथलैब संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है।
गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कुमार कुंज निवासी अशोक कुमार की बुध बाजार पुलिस चौकी के पास पर्दे और चादरों की दुकान है। दुकान के पास स्थित दूसरी दुकान को उन्होंने कटघर कोतवाली क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी फजलू रहमान को किराए पर दिया था। इस दुकान को खाली कराने के लिए उनका फजलू रहमान से विवाद चल रहा था।
फजलू और उसका भाई नासिर अदालत में इस मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। पांच महीने पहले फजलू की मौत हो गई थी। इसके बाद नासिर ही पैरवी कर रहा था। नासिर मुंबई में कारोबार करता है। वह कभी-कभार मुरादाबाद आता है। उसे लगने लगा था कि अशोक दुकान खाली कराने का मुकदमा जीत जाएंगे और उन्हें दुकान खाली करनी पड़ेगी। इस पर नासिर ने अशोक की हत्या कराने की योजना बना डाली।
एसपी क्राइम ने बताया कि नासिर ने इसके लिए अपने परिचित मोहल्ला लकड़ो में क्लीनिक चलाने वाले अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन डॉ. सरताज से संपर्क किया। उसने सरताज को अमरोहा में बिजनेश खड़ा करने के लिए मदद का आश्वासन दिया। इस लालच में डॉ. सरताज ने अमरोहा के ही इस्लाम नगर निवासी सलीम के माध्यम से अमरोहा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौगजा निवासी मुर्तजा हसन, मोहल्ला कटकुई निवासी अनस उर्फ सोनू से बात की। अशोक की हत्या का सौदा एक लाख रुपये में तय हो गया। इसके बाद नासिर ने डॉ. सरताज के पास पैसे भिजवा दिए गए। अशोक को ठिकाने लगाने के लिए मुर्तजा हसन और अनस उर्फ सोनू ने अपने साथी मोहल्ला लकड़ा निवासी जीशान हैदर उर्फ फैजी और गांव शहबाजपुर डोर निवासी हैदर से बात की। इसके बाद मुर्तजा हसन और अनस ने जीशान हैदर उर्फ फैजी को 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मुहैया कराए।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : नहर में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
