IPL 2022, MI vs CSK: खौफनाक शुरुआत के बाद मुंबई ने बनाया 155 का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को खौफनाक शुरुआत करने के बावजूद तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। तिलक ने 43 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और दो …

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को खौफनाक शुरुआत करने के बावजूद तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। तिलक ने 43 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों पर 32 रन, ऋतिक शौकीन ने 25 गेंदों पर 25 रन और कीरोन पोलार्ड ने नौ गेंदों पर 14 रन बनाये। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को शून्य पर चलता कर दिया। डेवाल्ड ब्रेविस चार रन बनाकर तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चौधरी का तीसरा शिकार बने। लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक बनाकर मुम्बई को संभाला।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : अक्षर पटेल ने कहा- कोरोना संक्रमण के बाद रिकी पोंटिंग से बातचीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा

संबंधित समाचार