गोरखपुर में भाजपा के चार उम्मीदवार चुनाव खर्च में योगी से अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी मे हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार में 19.81 लाख खर्च किये थे जबकि चुनाव खर्च में जिले में भाजपा के चार प्रत्याशी श्री योगी से भी आगे रहे हैं। गोरखपुर जिले में हुए विधान सभा …

गोरखपुर। यूपी मे हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार में 19.81 लाख खर्च किये थे जबकि चुनाव खर्च में जिले में भाजपा के चार प्रत्याशी श्री योगी से भी आगे रहे हैं। गोरखपुर जिले में हुए विधान सभा चुनाव में खर्च हुयी धनराशि का अंतिम ब्योरा प्रत्याशियों ने निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है।

निर्वाचन आयोग ने खर्च की सीमा 40 लाख रूपये निर्धारित किया था मगर कोई भी जिले का प्रत्याशी यहां तक नहीं पहुंचा। जिले के चौरी चौरा विधान सभा के विधायक सरवन निषाद ने सर्वाधिक 32.05 लाख खर्च किये हैं। खर्च के मामले में जिले के छह विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी तो तीन में सपा प्रत्याशी आगे रहे।

भाजपा प्रत्याशी चौरी चौरा में सरवन निषाद 32.05 लाख, चिल्लूपार के राजेश त्रिपाठी 24.44 लाख खजी के श्रीराम चौहान 22.40 लाख, सदर के प्रत्याशी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ 19.81 लाख, बांसगांव के विमलेश पासवान 18.72 लाख और गोरखपुर ग्रामीण के प्रत्याशी विपिन सिंह 13.36 लाख रूपये खर्च किये हैं। इसी प्रकार सपा प्रत्याशियों ने पिपराइच विधान सभा के अमरेन्द्र निषाद 23.16 लाख , सहजनवा के यशपाल रावत 15.20 लाख और कैम्पियरगंज से काजल निषाद 9.23 लाख रूपये खर्च किये हैं।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार का प्लान बता गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

संबंधित समाचार