रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शुक्रवार की प्रातः जिले बांदा बहराइच मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है । जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। यह दुर्घटना राजमार्ग पर क्षेत्र के गांव खलार के पास हुई है । बछरावां की ओर से जा रहे एक ट्रक ने सामने से आ रहे …

रायबरेली। शुक्रवार की प्रातः जिले बांदा बहराइच मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है । जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। यह दुर्घटना राजमार्ग पर क्षेत्र के गांव खलार के पास हुई है । बछरावां की ओर से जा रहे एक ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए ।

दुर्घटना के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया है। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया । किंतु उससे पहले ही दोनो युवकों की मौत हो चुकी थी ।

पढ़ें-सीबीआई की तर्ज पर प्रदेश में भी बनेगी जांच एजेंसी, सीएम योगी ने दिये निर्देश

संबंधित समाचार