अयोध्या: कार समेत नहर में गिरे पांच दोस्त, अंधेरे के चलते रेस्क्यू में आई दिक्कत, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गुरुवार देर रात कार समेत 5 युवक नहर में गिर गए। हादसा थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत गंगोली नहर में हुआ है। हादसे में 3 की मौत हो गई। जबकि 2 को बचा लिया गया है। हादसे के शिकार सभी युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। हादसे में अतुल पांडेय (25) पुत्र राम …

अयोध्या। गुरुवार देर रात कार समेत 5 युवक नहर में गिर गए। हादसा थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत गंगोली नहर में हुआ है। हादसे में 3 की मौत हो गई। जबकि 2 को बचा लिया गया है। हादसे के शिकार सभी युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं।

हादसे में अतुल पांडेय (25) पुत्र राम शंकर पांडेय, रवि शर्मा (23) पुत्र विष्णु शर्मा, श्रवण पांडेय (31) पुत्र राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। जबकि विजय पांडेय (28) पुत्र अमरनाथ पांडेय, अरविंद कुमार (42) पुत्र अनिरुद्ध कुमार को बचा लिया गया है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी दिक्क्त आई। हादसे के बाद रात 2:30 बजे तक बचाव अभियान चलता रहा। नहर में डूबी कार से निकालकर सभी पांच युवकों को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि थाना पुरा कलंदर में गुरुवार को बारात आई थी। ये युवक भी उसमें शामिल हुए। रात करीब 10.30 बजे वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगोली नहर में गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पढ़ें- रामपुर : ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, फाइनेंस कर्मी की मौत

संबंधित समाचार