मुरादाबाद : 8.31 करोड़ रुपये से शहर के सात पार्क बनेंगे स्मार्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सात पार्कों के दिन जल्द बहुरने वाले है। 8.31 करोड़ रुपये से इन पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। कार्य पूरा होने पर सभी पार्क स्मार्ट बन जाएंगे। चयनित सात पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन में कराया जाना है। लोगों को स्मार्ट …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सात पार्कों के दिन जल्द बहुरने वाले है। 8.31 करोड़ रुपये से इन पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। कार्य पूरा होने पर सभी पार्क स्मार्ट बन जाएंगे। चयनित सात पार्कों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन में कराया जाना है। लोगों को स्मार्ट सिटी में पार्क में भी स्मार्ट मिलेगा। पार्क में लैंडस्केप एरिया विकसित होगा। पार्क में जागिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के लिए झूला और अन्य खेल खिलौने लगेंगे। नागरिक सुविधाओं का विकास होगा। पार्क में शौचालय, पेजयल का प्रबंध भी रहेगा। वहीं लोगों के बैठने के लिए बेंच भी स्थापित होगा।
शहर के हृदयस्थली में चयनित सात पार्कों के सौंदर्यीकरण से नागरिक समय का बेहतर सदुपयोग कर सकेंगे। साथ ही सुबह व शाम की सैर करने वालों को भी साफ सुथरा वातावरण और मनोहारी दृश्य दिखेगा। पार्क की बाहरी दीवार पर शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश भी लिखा जाएगा।
इनका होगा कायाकल्प
- पाशा पार्क जिगर कालोनी
- टंकी वाला पार्क नवीन नगर
- झूला वाला पार्क जिगर कालोनी
- तिकोना पार्क जिगर कालोनी
- रामगंगा नगर में दीनदयाल नगर पार्क
- महर्षि दयानंद और अशोका पार्क
नगर निगम पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन में शहर के सात पार्कों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य 8.31 करोड़ रुपये से किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराया जाएगा। पार्क में नागरिकों सुविधाएं तो मिलेंगी ही, पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आज से शुरू होगी शब-ए-कद्र की ताक रातें, अल्लाह से मांगेंगे गुनाहों की माफी
