अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, आरक्षण के मुद्दे पर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि  भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ करते हैं ये सरकारी तथ्य। अधिकतम आरक्षित पद रिक्त- विभिन्न विभागों में पदोन्नति में आरक्षण के आंकड़ों का अपर्याप्त संकलन, ग्रुप …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि  भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ करते हैं ये सरकारी तथ्य। अधिकतम आरक्षित पद रिक्त- विभिन्न विभागों में पदोन्नति में आरक्षण के आंकड़ों का अपर्याप्त संकलन, ग्रुप ए से सी तक आरक्षित पदों में भी निर्धारित से कम नियुक्ति, उच्च पदों पर नाममात्र का प्रतिनिधित्व।

 

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पहले सबको धर्म के आधार पर भड़काते हैं। बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खेलते हैं। बड़ी मुश्किल से भारत एक लोकतांत्रिक और पंथनिरपेक्ष, समाजवादी देश बन पाया है।

संविधान में सबको एक समान नागरिक अधिकार दिए गए हैं। भाजपा इस सामाजिक तानाबाना को तोड़ने में लगी है। हिन्दू-मुस्लिम की गंगा-जमुनी तहजीब को भाजपा खण्डित करने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें- अखिलेश यादव ने भाजपा व आरएसएस पर बोला हमला, लगाया यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार