कानपुर: मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग के सिर पर पत्थर से किया हमला, मौत, आरोपी फरार
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा में नाली खोदने के विवाद में दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। पड़ोसी युवाओं ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद सभी आरोपी मौके से भाग खड़े …
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा में नाली खोदने के विवाद में दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। पड़ोसी युवाओं ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा इलाके का है, जहां रहने वाले रामपाल अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले बीनू पाल, भरत पाल, बैजनाथ पाल, दिनेश पाल और बृजेश पाल का घर है।
गली में नाली का सरकारी निर्माण कार्य हो रहा था। जिसमें रामपाल और बीनू पाल की नाली खोदने और चबूतरा तोड़ने में बहस होने लगी। इसी दौरान दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई।
पीड़ित परिवार के मुताबिक देखते ही देखते बीनू पाल के पूरे परिवार ने मिलकर रामपाल पर हमला बोल दिया और बुजुर्ग की जमकर लात घुसों से पिटाई की और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया।
सचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पढ़ें- गाजियाबाद: बस हादसे में छात्र की मौत के बाद सीएम योगी हुए सख्त, दिए यह आदेश
