बहराइच: खेत जा रहे किसान को कार ने रौंदा, मौत, आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा के पचपकरी गांव निवासी वृद्ध किसान शुक्रवार दोपहर में खेत गेहूं काटने जा रहा था। रास्ते पर कार सवार ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपकरी निवासी भगवानदीन शर्मा (65) पुत्र …
बहराइच। रूपईडीहा के पचपकरी गांव निवासी वृद्ध किसान शुक्रवार दोपहर में खेत गेहूं काटने जा रहा था। रास्ते पर कार सवार ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपकरी निवासी भगवानदीन शर्मा (65) पुत्र संतराम शर्मा किसान थे। शुक्रवार को वह खेत में गेहूं की फसल काटने जा रहे थे। रूपईडीहा मार्ग पर कार सवार ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर परिवारीजन पहुंचे।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कार चालक बाबागंज निवासी अभिषेक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें- अयोध्या: बारात से लौट रही कार नहर में गिरी, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
