मुरादाबाद : ‘मुझे नौकरी में बहाल करो’…आरिफ ने डीएम और नगर आयुक्त से लगाई गुहार
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के दौलत बाग गली नंबर पांच निवासी आरिफ नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय पर परिवार संग पांचवें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रखा है। वह नगर आयुक्त और जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को पत्र देकर अपनी गलती की माफी मांगते हुए दोबारा नौकरी पर रखने की गुहार लगा रहा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर के दौलत बाग गली नंबर पांच निवासी आरिफ नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय पर परिवार संग पांचवें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रखा है। वह नगर आयुक्त और जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को पत्र देकर अपनी गलती की माफी मांगते हुए दोबारा नौकरी पर रखने की गुहार लगा रहा है।
आरिफ नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग में 2002 से लैंप लाइटर व स्विच मैन के पद पर कार्यरत था। उसका कहना है कि बीमारी के चलते वह 23 अगस्त 2021 से चार सितंबर 2021 तक अनुपस्थित था, जिसके कारण रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कर पाया। जिसके चलते उसे अनुपस्थित दिखाकर नौकरी से निकाल दिया गया। अपनी मजबूरी बताकर गलती की माफी मांगते हुए दोबारा नौकरी पर रखने की गुहार लगा रहा है। कहा कि वह भरोसा दिलाता है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल करने के लिए विवश होगा।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : जिले में फिर अलर्ट मोड पर कोविड अस्पताल, उपकरण सक्रिय किए गए
