बहराइच: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ब्लॉक सभागार जरवल में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख और सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति योजनाओं का लाभ मिले, इसके सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जरवल ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ मेला कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लॉक …

बहराइच। ब्लॉक सभागार जरवल में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख और सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति योजनाओं का लाभ मिले, इसके सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

जरवल ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ मेला कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह वर्मा व सीएचसी अधीक्षक डॉ निखिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छोटे बच्चों अन्न प्रासन्न कराया।

लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से सभी लाभार्थी स्वास्थ मेले का लाभ उठाएं। मेले में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। सभी लोग स्वस्थ रहे निरोगी रहे। यही सरकार का संकल्प है। डॉ. निखिल सिंह सीएचसी अधीक्षक ने कहा की सभी स्वास्थ रहे निरोगी रहे और अपने स्वस्थ के प्रति सचेत रहे और समय समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहे। तमाम बीमारियों का इलाज व जांच अस्पताल ने निशुल्क हो रहा है।

मेले में सीएचसी व पीएचसी से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, डॉ प्रियंका गुप्ता, आरती मिश्रा, डाक्टर रइश अहमद, ममता यादव ,दीपिका सिंह, शीला सिंह, सफील अहमद,राकेश कुमार,रूमान अहमद, शाकिब अहमद सहित तमाम पीएचसी व सीएचसी के डॉ. व ग्राम प्रधान जगन्नाथ सिंह, चीफ फार्मेसिसिट सुजौद्दीन, सोनू चौधरी, अजय वर्मा, मनोज वर्मा व तमाम स्वास्थ लाभार्थी मौजूद रहे।

पढ़ें- स्वास्थ्य मेला जन-जन तक चिकित्सा सेवा का सशक्त माध्यम: सांसद

संबंधित समाचार