सीएम योगी का एलान, स्वास्थ्य बीमा के दायरे में होंगे यूपी के होमगार्ड जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान भारत योजना के दायरे में इन्हें शामिल करने का फैसला किया है। सीएम योगी की पहल पर होमगार्ड के महिला और पुरुष जवानों का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना के अंतर्गत सरकार करायेगी। जिससे किसी भी बीमारी के समय होमर्गाड्स के जवान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड जवानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान भारत योजना के दायरे में इन्हें शामिल करने का फैसला किया है। सीएम योगी की पहल पर होमगार्ड के महिला और पुरुष जवानों का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान योजना के अंतर्गत सरकार करायेगी। जिससे किसी भी बीमारी के समय होमर्गाड्स के जवान खुद का और परिवार के सदस्यों का इलाज बिना किसी बाधा के करा सकेंगे।

राज्य सरकार ने होमगार्ड्स विभाग को अन्य सुरक्षा बलों के समान सुविधाएं देने के क्रम में होमगार्ड के जवानों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के प्रस्ताव को 30 जून 2022 तक शासन में भेजने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया जायेगा

जिससे आगामी 25 सितंबर तक समस्त होमगार्ड्स के जवानों को आयुषमान भारत के तहत मिशन मोड पर स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस योजना के लागू होने से होमगार्ड के सभी जवानों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया जायेगा।

प्रदेश सरकार होमगार्ड्स विभाग में 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती की बड़ी घोषणा कर चुकी है। उनके लिए भी वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल और आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जा रही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है।

जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है, जिसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।

पढ़ें-सीएम योगी की पहल, अब राज्य अतिथि गृह में ठहरेंगे फरियादी, जलपान का होगा इंतजाम

संबंधित समाचार