मुरादाबाद : रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
मुरादाबाद,अमृत विचार। शिशुवाटिका इंटर कॉलेज गोविंदनगर में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत प्रबंधक अनुज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुहासिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्लोगन द्वारा लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने बताया कि रैली …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शिशुवाटिका इंटर कॉलेज गोविंदनगर में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत प्रबंधक अनुज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुहासिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्लोगन द्वारा लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की।

प्रबंधक अनुज अग्रवाल ने बताया कि रैली के उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगे। इस अलावा वक्ताओं ने कहा कि सभी को यातायात के नियमो पालन अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि जीवन सभी के लिये अनमोल है।

रैली में हरि निवास गुप्ता, मुन्ना लाल यादव, राजेश राणा, अनमोल सर, देवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
