भाजपा की सरकार में विकास नहीं, केवल घोषणाएं की जा रहीं हैं- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
रतलाम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सरकार में विकास नहीं सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं। श्री कमलनाथ ने यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में …
रतलाम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सरकार में विकास नहीं सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं। श्री कमलनाथ ने यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका आधा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। प्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, ठेके नहीं चाहता।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं, विकास नहीं हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम के लोगों ने उन्हें बल, सम्मान और शक्ति दी। 40 वर्ष पहले से वे रतलाम आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम आज हर मामले में पीछे है, चाहे वह सीवेज की समस्या हो, पानी की समस्या हो, स्कूल में शिक्षक की कमी हो अस्पताल में डॉक्टर की कमी का मामला या फिर बिजली की कटौती या किसान को समस्या हो, रतलाम की जनता हर मामले में परेशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में 11 महीने हमें काम करने को मिले, इस दौरान हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, बीज-खाद की समस्या खत्म की। नौजवानों के लिए कई नए अवसर प्रदान किए। शुद्ध के लिए युद्ध हमने चलाया। हमने माफियाओ की कमर तोड़ी, लेकिन भाजपा ने अपनी सरकार में प्रदेश का भविष्य अंधकारमय बना दिया। प्रदेश में किसानो की कमर तोड़ दी गयी। नौजवानों को बेरोजगार करके, अब उनका ध्यान मोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- अजान विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जायेगा- मुख्यमंत्री बोम्मई
