Earth Day 2022 : ‘पेड़ लगाकर उसे भूल न जाएं, संजोए रखना बेहद जरूरी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आओ हाथ बढ़ाएं संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उन्हें संजोए रखने की अपील की। इस मौके पर बच्चों ने पर्यावरण की भूमिका पर नाटक प्रस्तुत कर तालिया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आओ हाथ बढ़ाएं संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उन्हें संजोए रखने की अपील की। इस मौके पर बच्चों ने पर्यावरण की भूमिका पर नाटक प्रस्तुत कर तालिया बटोरी।

शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेंदीरत्ता व विशिष्ट अतिथि अभिनव अग्रवाल, धवल दीक्षित और ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ दीपक मेंदीरत्ता ने अपने संबोधन में लोगों को पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का आग्रह किया। बताया कि लोग पौधा लगाकर भूल जाते है। उन्होंने लोगों को खेती में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि अभिनव अग्रवाल ने कहा छोटे-छोटे प्रयास से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग किया जा सकता है। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने लोगों को स्वच्छ पर्यावरण और अनावश्यक पानी की बर्बादी पर रोक के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व ट्रस्ट के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों को पौधा दिया गया। गोपाल हरी, रेनू शर्मा, राघव रस्तोगी, सुधा धारीवाल, प्रतीक निझावन, पिंकी सपरा, ज्योतिका सपरा, सुमित सैनी, शुभम सुंद्रियाल,मनीषा शर्मा,मंजू गुप्ता,पंकज सक्सेना,काव्य गर्ग आदि मौजूद रहे।

पेंटिंग बनाकर दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश

पेंटिंग बनाकर दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर व ग्लोब बनाकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत झा ने बताया कि कक्षा दो की छात्रा आराध्या ने पृथ्वी बंद कर लोगों को इसे बचाने का संदेश दिया। वहीं कक्षा छ: की छात्रा प्रदक्षिणा ने अंग्रेजी और कक्षा आठ के छात्र शौर्य ढिल्लों ने हिंदी के माध्यम से पृथ्वी को बचाने के लिए सुंदर कविता प्रस्तुत की। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक पोस्टर बनाएं। कक्षा चार से छह तक के छात्रों ने रंगोली बनाई एवं पृथ्वी को बचाने के सुंदर संदेश लिखकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। उधर, कक्षा सात के छात्रों ने विद्यालय में पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने के लिए कूड़ेदान के प्रयोग करने पर बल दिया। इस मौके पर शालिनी शर्मा , स्वाति शर्मा, शिखा वर्मा ,ज्योति मलिक, डॉ मंजू सिंह आदि लोग रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

संबंधित समाचार