बहराइच: भारतीय पत्रकार परिषद की कार्यकारिणी गठित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। पत्रकार संगठन भारतीय पत्रकार परिषद की जिला इकाई का गठन हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष केके मिश्रा द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर समाचार पत्रों टीवी चैनलों के पत्रकारों को शामिल किया गया है। भारतीय पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष श्री मिश्र द्वारा घोषित कार्यकारिणी …

बहराइच। पत्रकार संगठन भारतीय पत्रकार परिषद की जिला इकाई का गठन हो गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष केके मिश्रा द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर समाचार पत्रों टीवी चैनलों के पत्रकारों को शामिल किया गया है।

भारतीय पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष श्री मिश्र द्वारा घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मंत्री के के अतिरिक्त तहसील अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यकारिणी के नामित सदस्यों में अशोक कुमार सोनी को संरक्षक, प्रदीप कुमार जयसवाल को जिला मन्त्री, दीप भान सिंह, राजकुमार शर्मा, गोविंद स्वरूप मिश्रा तथा संतोष मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।जबकि तहसील कैसरगंज के अध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश शुक्ला, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष राम कृपाल यादव व मंत्री संजय श्रीवास्तव को नामित किया गया है। तहसील पयागपुर के अध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र शुक्ला व महामंत्री दीपक सिंह को बनाया गया है।नानपारा तहसील के अध्यक्ष पद पर बृजेश पाठक तथा महामंत्री विजय बाजपेई को बनाया गया है।

तहसील मोतीपुर से मनीष जायसवाल को तहसील अध्यक्ष नामित किया गया है। श्री मिश्रा ने बताया कि जारी सूची तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी। अन्य पदों पर पदाधिकारियों के चयन व सदस्यों को जोड़ने का सिलसिला जारी है। नामित पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था करे धामी सरकार- WJI

संबंधित समाचार