मुरादाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डेंटर की मौत, दो माह बाद थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कस्बा व थाना मूंढापांडे में अस्पताल रोड …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

कस्बा व थाना मूंढापांडे में अस्पताल रोड पर रहने वाले नजाकत अली राज मिस्त्री हैं। उनके परिवार में पत्नी शकीला के अलावा दो बेटी नूरबानो और अलीबा तथा दो बेटे जीशान और उस्मान हैं। दोनों बेटे मूंढापांडे में ही कार की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। गुरुवार देर शाम जीशान बाइक पर सवार होकर दुकान से घर जा रहा था। थाने के सामने अंडरपास के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने जीशान की बाइक को रौंद दिया।

हादसे के बाद बाइक ट्राली में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जबकि जीशान ट्राली की टक्कर से उछलकर डिवाइडर से टकरा गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम जीशान की मौत का कारण सिर में लगी गंभीर चोट को बताया गया है।

दो महीने बाद होने वाली थी शादी
मृतक के छोटे भाई उस्मान ने बताया कि जीशान का रिश्ता थाना क्षेत्र के ही गावं ऊधमपुररा निवासी युवती के साथ तय हो गया था। दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। टैंट और हलवाई आदि बुक कर दिए गए थे। तमाम खरीदारी भी हो चुकी थी, मगर किसे पता था कि जिस जीशान के सिर पर परिजन सेहरा सजाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे सफेद कफन में लपेटकर विदा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के पाठ्यक्रमों में ग्रेडिंग प्रणाली लागू

संबंधित समाचार