बहराइच: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार सास और दामाद घायल
जरवलरोड/बहराइच। जिले के कैसरगंज टोल प्लाजा के पास लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामाद और सास घायल हुए हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी निवासी शाहरुख (32) अपनी सास को बाइक पर बैठाकर कुरसंडा गांव रिश्तेदारी जा …
जरवलरोड/बहराइच। जिले के कैसरगंज टोल प्लाजा के पास लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामाद और सास घायल हुए हैं। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी निवासी शाहरुख (32) अपनी सास को बाइक पर बैठाकर कुरसंडा गांव रिश्तेदारी जा रहा था।
लखनऊ बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा के निकट कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी 21 एएन 2102 ने टक्कर मार दी। बस का चालक बाइक टक्कर मारने के बाद स्वयं कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। जबकि घायल दामाद और सास का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो को साइड देने के चक्कर में पलटी पिकअप, 25 घायल
