बरेली: सुभाषनगर में दौड़ रही बोलेरो, सीतापुर पुलिस से आया नोटिस
बरेली, अमृत विचार। बोलेरो मालिक के पास नोटिस पहुंचा कि उसकी कार सीतापुर में सीज है और पुलिस उसकी नीलामी करने जा रही है। जबकि मालिक तीन साल से बोलेरो चला रहा है। यह नोटिस देखकर वह सन्न रह गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बोलेरो तो उसके पास है। इसके बाद पुलिस उसे …
बरेली, अमृत विचार। बोलेरो मालिक के पास नोटिस पहुंचा कि उसकी कार सीतापुर में सीज है और पुलिस उसकी नीलामी करने जा रही है। जबकि मालिक तीन साल से बोलेरो चला रहा है। यह नोटिस देखकर वह सन्न रह गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बोलेरो तो उसके पास है। इसके बाद पुलिस उसे नोटिस देकर चली गई।
सुभाषनगर के रहने वाले सर्वेश शर्मा बोलेरो गाड़ी के मालिक हैं। उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी बरेली का है। कार को खरीदने के बाद से वह लगातार उसे चला रहे हैं। सात दिन पहले सीतापुर पुलिस उनके घर पहुंची और बताया कि उनकी कार से सीतापुर में तस्करी की शराब तीन साल पहले पकड़ी गई थी। तब से वह वहां की कोतवाली में सीज है।
अब न्यायालय ने उस गाड़ी की नीलामी के लिए आदेश दिए हैं। नोटिस देखकर सर्वेश सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को बताया की उनकी बोलेरो कार को वह खुद चला रहे हैं और वह उनके पास ही खड़ी है। यह सुनकर पुलिस भी सन्न हो गई और फिर नोटिस देकर अपना जबाव देने के लिए कहा है।
तस्कर करते हैं यह खेल
शराब, स्मैक और चरस की तस्करी करने वाले लोग पुरानी और चोरी की गाड़ियों से तस्करी करने के लिए उसके चेचिस नंबर और नंबर प्लेट को बदल देते हैं। इसके बाद जब गाड़ी पकड़ी जाती है तो वह उसे वहीं छोड़ देते हैं और रिलीज तक नहीं कराते।
तीन साल खामोश बैठी रही सीतापुर पुलिस
शराब तस्करी की कार को सीज करने के बाद पुलिस शांत बैठी रही और उसने उसके मालिक के बारे में पता करने का प्रयास तक नहीं किया। अब कोर्ट के नोटिस आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
सीतापुर पुलिस कब आई और नोटिस देकर चली गई। इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। न ही वहां की पुलिस ने सुभाषनगर पुलिस से कोई संपर्क किया था।—सतेंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर सुभाषनगर
ये भी पढ़ें-
